Connect with us

नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें नई दरें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी LPG और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े। पूरी रिपोर्ट।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और रिफाइंड उत्पादों के दामों में आई तेजी के बाद देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की दरों में भारी इजाफा कर दिया है। कंपनी ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें देशभर में नायरा के सभी 7,108 फ्यूल स्टेशनों पर लागू हो गई हैं।
कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे निजी तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया था। राहत की बात यह है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों का संचालन सरकारी कंपनियों द्वारा ही किया जाता है।
दूसरी ओर, वैश्विक ऊर्जा संकट का असर पड़ोसी देशों में भी साफ देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में प्रति किलोग्राम 21 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद 11.8 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,296 रुपये के पार पहुंच गई है, जिससे वहां की आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है।
इसी तरह पड़ोसी देश में पेट्रोल की कीमत में 2.10 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 0.30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की दरों में आ रहे लगातार उतार-चढ़ाव से आने वाले दिनों में लॉजिस्टिक्स, माल ढुलाई और सामान्य व्यापारिक परिचालन खर्चों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement