नैनीताल

हल्द्वानी: SP डॉ. जगदीश चन्द्र बने IPS अधिकारी, CM धामी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

IMG 20261101 WA0013

नैनीताल पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र को IPS पदोन्नति मिली है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी और DGP ने उन्हें बैच अलंकृत किया। जानें उनका सफर

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक बेहद गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। नैनीताल जनपद में पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) के पद पर तैनात डॉ. जगदीश चन्द्र को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नत किया गया है। 31 अक्टूबर को आयोजित एक विशेष समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने उन्हें IPS बैच अलंकृत कर इस नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. जगदीश चन्द्र की इस पदोन्नति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत पूरे पुलिस महकमे ने खुशी जाहिर की है। उनका शैक्षणिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने प्रसिद्ध गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से एमएससी और प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से एमफिल व पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्हें CSIR-UGC JRF और ICAR-JRF जैसी प्रतिष्ठित फेलोशिप भी प्राप्त हो चुकी हैं।
वर्ष 2005 में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से अपना करियर शुरू करने वाले डॉ. जगदीश चन्द्र ने देहरादून, चमोली और ऊधमसिंह नगर में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने देहरादून, काशीपुर और हल्द्वानी में नगर पुलिस अधीक्षक (SP City) का महत्वपूर्ण कार्यभार संभाला। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कुंभ मेला, ऐतिहासिक नंदा राजजात यात्रा और कोविड-19 महामारी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान दिया।
उनकी सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वर्ष 2025 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें मेधावी सेवा के लिए ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किया गया था। प्रशासनिक दक्षता और उच्च शैक्षणिक योग्यता के बल पर आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र की इस सफलता से पूरे नैनीताल पुलिस परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी