हल्द्वानी

हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकली भव्य पहली प्रभात फेरी

हल्द्वानी में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित पहली प्रभात फेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। जानें अगली प्रभात फेरी का पूरा रूट और समय।

हल्द्वानी। साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में मंगलवार सुबह पहली प्रभात फेरी बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी की ओर से आयोजित इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। “श्री गुरु नानक तेरी जय होवे” के मधुर जयकारों और गुरबाणी कीर्तन से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।
प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी से हुआ, जिसके बाद संगत शब्द गायन करते हुए काठगोदाम, चड्ढा बिल्डिंग और कॉलटैक्स मार्ग से आगे बढ़ी। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने कीर्तन गायन करते हुए प्रथम गुरु की महिमा का गुणगान किया और गुरुद्वारा सिंह सभा, काठगोदाम पहुँचकर फेरी का समापन किया।
इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा काठगोदाम की प्रबंधक कमेटी ने संगत का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार स. बलजीत सिंह चड्ढा, स. कंवलजीत सिंह उप्पल, स. परविंदर सिंह, स. अमरजीत सिंह और स. जसबीर सिंह गोल्डी सहित स्त्री सत्संगत की बीबी मनजीत कौर व बीबी अमरजीत कौर विशेष रूप से मौजूद रहीं। हल्द्वानी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार स. अमरजीत सिंह आनंद ने सभी श्रद्धालुओं और काठगोदाम कमेटी का आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रवक्ता स. हरजीत सिंह चड्ढा ने जानकारी दी कि दूसरी प्रभात फेरी 18 नवंबर 2026 को प्रातः 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी से शुरू होगी। यह प्रभात फेरी रामपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब तक जाएगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त साध-संगत से समय पर पहुँचकर इस पावन यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी