हल्द्वानी

कुमाउनी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की पहल: जनगणना में मातृभाषा कोड 76 भरने की अपील

हल्द्वानी के साहित्यकार डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने उत्तराखंड जनगणना में कुमाउनी निवासियों से मातृभाषा कॉलम में कोड 76 भरने की अपील की है, जिससे इसे 8वीं अनुसूची में शामिल कराया जा सके।

हल्द्वानी। प्रसिद्ध साहित्यकार, लोककर्मी, चित्रकार और संगीतज्ञ डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने देशभर में निवास कर रहे कुमाउनी जनमानस से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कुमाउनी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के उद्देश्य से चल रही जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया है। यह पहल कुमाउनी बोली के संरक्षण, संवर्धन और उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
डॉ. उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड प्रदेश में जनगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कुमाऊं के सभी स्थायी और अस्थायी निवासियों से प्रार्थना की है कि वे जनगणना फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतें। जनगणना विवरण में मातृभाषा से संबंधित प्रश्न संख्या 14 (क) के उत्तर में सभी लोग अपनी मातृभाषा ‘कुमाउनी’ का आधिकारिक कोड ’76’ अवश्य दर्ज कराएं।
साहित्यकार का मानना है कि इस छोटे से प्रयास से भारत की जनगणना के अंतिम आंकड़ों में कुमाउनी बोलने वालों की वास्तविक और अधिकतम संख्या सामने आ सकेगी। जब आधिकारिक रिकॉर्ड में कुमाउनी भाषियों की संख्या मजबूत होगी, तो इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का दावा और अधिक सशक्त होगा। इससे हमारी लोक-लुभावन परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने समस्त कुमाउनी समाज से इस ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाने और एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया है। स्थानीय बुद्धिजीवियों और संस्कृति प्रेमियों ने भी इस जनहितैषी मुहिम का समर्थन करते हुए लोगों से जागरूक रहने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी