हल्द्वानी

हल्द्वानी अस्पताल प्रसूता मौत मामला: ब्लॉगर की आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा गुस्सा, कोतवाली में हंगामा

हल्द्वानी के पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद अब ब्लॉगर की टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में हंगामा किया।

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसूता अर्शदीप की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंटरनेट मीडिया पर एक ब्लॉगर की टिप्पणी ने विवाद को और अधिक बढ़ा दिया। पीड़ित परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जाने से स्वजन बुरी तरह भड़क गए। सोमवार रात को न्याय और कार्रवाई की मांग को लेकर स्वजन बड़ी संख्या में हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए।
कोतवाली परिसर में सोमवार रात करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उक्त ब्लॉगर ने वीडियो में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि इलाज कराने की हैसियत नहीं थी, तो अस्पताल क्यों गए। इसके अलावा, परिवार पर चिकित्सकों के साथ अभद्रता और अराजकता फैलाने के झूठे आरोप भी लगाए गए, जिससे गुस्साए लोग पुलिस के पास पहुंचे।
मृतका के पिता बलजीत सिंह ने हल्द्वानी कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी ब्लॉगर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाने में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। कोतवाल विजय मेहता ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष और ठोस कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया, जिसके बाद स्वजन शांत हुए और घर वापस लौटे।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रसूता की मौत के मामले में स्वजन ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी