Connect with us

उत्तराखण्ड

तो नौकरशाही पर लगेगी लगाम, कैबिनेट मंत्रियों को मिलेगा एसीआर लिखने का अधिकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कैबिनेट मंत्री महाराज को अन्य मंत्रियों ने दिया समर्थन, सीएम ने मुख्य सचिव को प्रस्ताव को अगली कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने का मुद्दा फिर उठाया। अन्य मंत्रियों ने भी खुलकर समर्थन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्य सचिव डा.एसएस संधु को इस प्रस्ताव को अगली कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज एसीआर का मसला उठाया। कहा कि कई प्रदेशों में कैबिनेट मंत्रियों को यह अधिकार है तो फिर उत्तराखंड में क्यों नहीं हो सकता। महाराज की इस बात का सबसे पहले प्रेमचंद अग्रवाल व सुबोध उनियाल ने समर्थन किया। इसके बाद अन्य मंत्रियों ने भी इसकी जोरदार पैरवी की।
कैबिनेट मंत्रियों के एक सुर में यह मुद्दा उठाने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर मौजूद मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को अगली कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement