Connect with us

नई दिल्ली

शादी से लौट रहे बुलेरो सवार 11 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बोलरो

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो टकरा गए। दुर्घटना में दो बच्चों और महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है।
बोलेरो में 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक शादी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। इसे लेकर पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि सभी बोलेरो सवार बारात में मारकाटोला थे। इसके बाद वापस आते हुए धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की तरफ से आ रहे ट्रक और बोलेरो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों और लोगों की मदद से बोलेरो वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या

साथ ही पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छह महीने की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर भेजा है। जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर के चीरघर में रखा गया है। हालांकि, अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना मिली, उन्होंने इसे लेकर देर रात ट्वीट किया।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

यह भी पढ़ें 👉  मानव वन्यजीव संघर्ष के निवारण के लिए प्रकोष्ठ और अलग से निधि के गठित

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 3, 2023

Select Language

Advertisement