Connect with us

नई दिल्ली

बारातियों की बस टकराई, 5 की मौत और 15 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वाहन से टकराने के बाद घायलों को बस की छत काटकर बाहर निकाला

40 बारातियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत और 15 से अधिक बाराती घायल हो गए हैं। पुलिस ने गैस कटर से बस की छत को काटकर घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में करीब 2 बजे की है।
मडैरा के रहने वाले मूलचरण पाल के दो बेटे सुनील और प्रमोद की शादी रामपुरा के रामधन दो पुत्री संध्या और उपासना से तय हुई थी। शनिवार रात शादी में शामिल होकर सभी बाराती वापस बस से लौट रहे थे। बस गोपालपुरा के पास पहुंची थी, तभी सामने से वाहन ने टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह ( 36 ) रघुनन्दन (46), सिरोभान (65), करन सिंह (34) और विकास (32) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालत नाजुक होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

Select Language

Advertisement