CWN Desk

लव मैरिज करने से परिवार का तानों से तंग था युवक, बोला, घर वालों से हार गया

दूसरी जाति की लड़की से शादी करने के बाद परिवार के तानों से तंग युवक ने फेसबुक लाइव आकर सुसाइड कर लिया। युवक ने पत्नी और पिता से माफी मांगी हुए सुसाइड की वजह परिवार के ताने बताएं हैं। कहा है वह अपने घर वालों से हार गया।
मामला वाराणसी का है। वाराणसी लालपुर पहड़िया थाना के दौलतपुर निवासी कणाद रघुवंशी (35) ने कुछ महीने पहले लव मैरिज की थी। इससे परिजन खुश नहीं थे। कणाद ने सुसाइड से पहले लाइव आकर आरोप लगाया कि उसको बेरोजगार होने के अलावा मनमानी शादी के ताने मिलने लगे। पिता और भाई ने घर से निकालने तक की धमकी दे डाली और उसकी पत्नी को भी प्रताड़ित किया।
कणाद फेसबुक पर लाइव के चंद सेकेंड में मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कणाद फंदे पर लटका था।