CWN Desk

तमिलनाडु में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 233 की मौत हो गई है, जबकि 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ओडिशा के बालेश्वर में हुए ट्रेन हादसे के बाद राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की, जिसमें 233 लोगों की जान चली गई और 900 घायल हो गए।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालेश्वर में कहा कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शुक्रवार रात से रेलवे की टीम, NDRF, OSDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान क

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त में 233 की मौत, 900 लोगों के घायल