Connect with us

नई दिल्ली

खुद को गार्ड बताकर एटीएम में कैश निकालने वालों की मदद के बहाने कार्ड बदलने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एटीएम बूथ पर गार्ड बनकर लोगों को कैश निकालने में मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदलने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी सोनू उर्फ कमल गुप्ता निवासी ढकरानी विकासनगर है।
एसपी क्राइम सर्वेश कुमार ने बताया कि दो व्यक्तियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह घंटाघर स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपए निकालने जा रहे थे तो वहां गार्ड ने उनका एटीएम बदलकर दूसरे एटीएम से रुपए निकाल दिए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये नकद और 40 एटीएम विभिन्न बैंकों के बरामद किए गए हैं। आरोपी सोनू के खिलाफ सहसपुर थाने में धोखाधड़ी, कुतुबशेर सहारनपुर यूपी में दुष्कर्म गंगानगर कोतवाली में स्कूटी चोरी और कोतवाली शहर में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।

Select Language

Advertisement