Connect with us

नई दिल्ली

ग्रेट खली बने पिता, अमेरिका के टेक्सास में पत्नी हरविंदर कौर राणा ने बेटे को दिया जन्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तीन महीने से अमेरिका में परिवार के साथ रहते हैं खली, फरवरी 2014 में बेटी ने लिया था जन्म
नई दिल्ली
। डब्लूडब्लूई की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) दूसरी बार पिता बने हैं। अमेरिका के टेक्सास में ग्रेट खली की पत्नी हरविंदर कौर राणा ने बेटे को जन्म दिया। इससे पहले शादी के 12 वर्ष बाद फरवरी 2014 में ग्रेट खली के घर बेटी ने जन्म लिया था, जिसका नाम अवलीन राणा है। 
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की शिलाई तहसील से जुड़े ग्राम धिरायना निवासी ग्रेट खली विश्वविख्यात रेसलर हैं। डब्लूडब्लूई की दुनिया में अपनी ताकत से अंडरटेकर, बतिस्टा जैसे कई बलशालियों को धूल चटाने वाले ग्रेट खली के घर लंबे अर्से बाद नया मेहमान आया है।
जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। वर्ष 2002 में खली का विवाह पंजाब के जालंधर निवासी हरविंदर कौर से हुआ था। खली पिछले डेढ़ माह से टेक्सास में परिवार के साथ रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में मिले प्रेमी जोड़े को लेकर हंगामा, अलग-अलग समुदाय के होने पर विवाद गहराया, होटल स्वामी और जोड़े का हुआ चालान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement