Connect with us

नई दिल्ली

नैनीताल जिले में मनोरा रेंज की टीम ने ट्रक में 192 टिन अवैध लीसा पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले में मनोरा रेंज के अधिकारियों ने एक बार फिर से एक ट्रक में 192 टिन अवैध लीसा पकड़ा है। हांलाकि इस दौरान वाहन चालक फरार हो गया है। जिसकी खोज की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम रानीबाग में चैकिंग कर रही थी, चैकिंग के दौरान टीम ने यूके 04 सीए 5958 संख्या का एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका। अधिकारियों की ओर से ट्रक का पीछा करने पर कुछ दूर जाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक की तलाशी लेने पर मिला कि उसमें एक केविन बना हुआ था। जिसमें लीसा भरा था। वाहन से लीसा बाहर निकाला तो 192 टिन लीसा एकत्र किया गया। जिसके बाद लीसा व वाहन सुल्तानपुर डिपो में अधिग्रहित कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम पंचायत औरंगाबाद में अफसरों ने ग्रामीणों संग निकाली रैली,ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चलाया जा रहा है अभियान

Select Language

Advertisement