Connect with us

उत्तर प्रदेश

भाई ने बहन को बनाया हवश का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर नोचता रहा जिश्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हापुड़। यूपी के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर आरोपी ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की पीड़िता महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री काफी दिनों से कान की बीमारी की समस्या से जूझ रही है। पुत्री की बीमारी के बारे में उसने मोहल्ला मजीदपुरा में रहने वाली अपनी बुआ को बताया था। बुआ ने पुत्री को एक चिकित्सक को दिखाने की बात कही। इसके बाद बुआ के पुत्र आसिम ने 12 अगस्त को उसे उसकी पुत्री के बारे में बात करने के लिए जिला अस्पताल बुलाया। 
आसिम के कहने पर पीड़िता जिला अस्पताल पहुंच गई। जहां से आसिम उसे अपने साथ ले गया और इधर-उधर घुमाता रहा और इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे भगा दिया। 
31 अगस्त को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुलाया और दोबारा दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों से विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement