Connect with us

उधमसिंह नगर

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी करने गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी से फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र, 2,20,000 कैश बरामद, उधमसिंह नगर पुलिस को मिली सफलता

रुदपुर। 18 जनवरी को सुरेश चन्द्र पुत्र स्व पदम राम निवासी ग्राम खेतलसण्डा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर ने पुलिस उपाधीक्षक खटीमा को एक प्रार्थना पत्र बाबत उसकी मुलाकात मनोज रावत उर्फ बाबी के माध्यम से अजय साहनी से मुलाकात हुई।
कुछ दिनों अजय साहनी से बराबर मुलाकात होने पर एक दिन अजय व मनोज ने कहा कि अगर आपके अपने घर के रिश्तेदार हो तो उन लोगों को सरकारी व संविदा से नौकरी लगवा दूंगा तब प्रार्थी ने अपने निकटता रिश्तेदार 10 लोग इकट्ठा किये जिसमें ने मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने दो बच्चो को सरकारी नौकरी व आठ बच्चों को संविदा में नौकरी लगाने की बात की उसके बाद 10 लोगों से 36 लाख पचास हजार रुपये मनोज रावत को दिये वहां पर अजय साहनी भी मौजूद था।
उसके बाद मैंने शेष बचे 10 लाख रु मनोज रावत उर्फ बाबी रावत को अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी की मौजूदगी में गौतमी हाईटस होटल काशीपुर में दिये। वहा उन दोनो लोगों द्वारा मुझे 10 लोगों के विभिन्न विभागों के नियुक्ति पत्र दिये, जिस विभाग के नियुक्ति पत्र है जब पीडित लोग नियुक्ति पत्र लेकर सम्बन्धित विभाग में नियुक्ति हेतु गये तो तब उनकी जानकारी मिली कि दिये गये नियुक्ति पत्र फर्जी है। जिस पर पीडितो द्वारा मौके से मनोज रावत उर्फ बाबी रावत को सम्पर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा शक होने पर जब हम लोगो ने पैसे वापस करने की बात की तो मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने अजय साहनी का मोबाइल  नंबर व बैंक चैक दिये। उक्त सन्दर्भित प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा की गई तो प्रथम दृष्ट्या शिकायत कर्ता द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि होने पर थाना पर एफआईआर नं.- 21/2023 धारा 420/467/468/471 आईपीसी चनाम् अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी पंजीकृत किया गया ।
दौराने तफ्तीश उपरोक्त मनोज रावत उर्फ बाबी रावत का भी घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आया कि मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने अजय साहनी उर्फ  इन्द्रजीत साहनी के साथ मिलकर लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्त प्रमाण पत्र देने के एवज में 36,00000 लाँख मे रुपये की ठगी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक  के सफल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा वीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा  द्वारा टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा दिनांक 28/01/2023 को अभियुक्त मनोज रावत उर्फ बाबी रावत पुत्र स्व0 पूरन सिंह रावत निवासी खेतलसण्डा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर किच्छा स्थित आदित्य चौक से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 03 अदद फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र, व 2,20,000 रु) कैस फर्जी नियुक्त पत्र देकर कमाये हुये व 01 अदद मोबाईल फोन OOPO प्रियां कम्पनी बरामद हुआ है गिरफ्तार अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

Select Language

Advertisement