Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिलेश के प्लेन उतारने की नहीं मिली अनुमति!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट जारी कर जताई प्रसाशन के प्रति नाराजगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मुरादाबाद जिले में प्लेन उतारने की अनुमति नहीं दी गई। इससे समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है।
पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा है कि कार्यक्रम पूर्व घोषित था। इसके बावजूद सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की अनुमित नहीं दी है। समाजवादी पार्टी ने इसे अलोकतांत्रिक कृत्य करार दिया है। आरोप लगाया है कि योगी सरकार के दबाव में आकर मुरादाबाद में कमिश्नर और डीएम ने अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की अनुमति ना देना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक कृत्य है।
बता दें कि अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे। प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग भाई-बहन की हत्या, मां पर जानलेवा हमलाबच्चों का गला दबाया, भारी वस्तु से महिला पर वार, पिता फरार

Select Language

Advertisement