Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक बस हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी बस, 11 लोग लापता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग: जिले के घोलतीर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। बस में सवार 18 यात्रियों में से 7 को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है, जबकि 11 लोग अब भी लापता हैं। इस दुर्घटना में अब तक एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में 18 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश में राहत कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को मिलेगी पहली साइबर लैब: रुद्रपुर में बन रही अत्याधुनिक फोरेंसिक यूनिट, ठगी की जांच होगी और भी आसान

बारिश के कारण तेज बहाव में बहे यात्री
पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है, जिससे नदी में बहाव अत्यधिक तेज है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के दौरान बस में सवार कुछ यात्री तेज बहाव में बह गए होंगे।

फिलहाल प्रशासन का पूरा जोर लापता यात्रियों को जल्द से जल्द खोज निकालने पर है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन तेज धारा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य में दिक्कतें भी आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी-तोताघाटी के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत है। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को प्रशासन ने संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement