Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

बद्रीनाथ के तप्त कुंड में दर्दनाक हादसा, राजस्थान की दो बहनों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बद्रीनाथ धाम के महिला तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय भीलवाड़ा की दो बुजुर्ग महिलाओं की अचानक मौत हो गई। जानिए पूरी घटना।

चमोली। उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। धाम के महिला तप्त कुंड में स्नान करते समय राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दोनों महिलाएं आपस में रिश्ते की बहनें थीं और धार्मिक संकल्प पूरा करने के लिए कुंड में स्नान कर रही थीं।
मृतक महिलाओं की पहचान 71 वर्षीय रामु देवी और 73 वर्षीय प्रेम देवी के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा से 100 से अधिक श्रद्धालुओं का एक दल सितंबर की शुरुआत से ही बद्रीनाथ धाम में रुका हुआ था और वहां कथा का आयोजन कर रहा था।
शुक्रवार को चार महिलाएं 108 डुबकी लगाने के संकल्प के साथ महिला तप्त कुंड में स्नान करने पहुंची थीं। डुबकी लगाने के दौरान ही रामु देवी और प्रेम देवी अचानक बेहोश होकर पानी में गिर गईं। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
घटना के वक्त उनके परिवार के सदस्य मंदिर परिसर में भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने गए हुए थे। कुंड में साथ स्नान कर रहीं दो अन्य महिलाएं सुरक्षित हैं। अत्यधिक गर्म पानी में लगातार डुबकी लगाने और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement