Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में दो दर्दनाक हादसे: छिद्दरवाला में बीसीए छात्र और हरिद्वार में दो नाबालिगों की मौत

रुद्रप्रयाग के मथ्यागांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 200 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।

रुद्रप्रयाग। जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। छेनागाड़ से लगभग दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
SDRF और DDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और डीडीआरएफ (DDRF) की रेस्क्यू टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। दुर्घटनास्थल लगभग 200 मीटर नीचे और अत्यधिक पथरीला होने के कारण रेस्क्यू टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जवानों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में मृतकों और घायल की पहचान
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, हादसे में मोहन सिंह (65) पुत्र भाग सिंह और विनोद सिंह (42) पुत्र दरमान सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं रोहित (26) पुत्र जगत सिंह गंभीर रूप से घायल पाए गए। रेस्क्यू टीम ने घायल रोहित को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जबकि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया।
क्षेत्र में शोक की लहर और जांच शुरू
हादसे के सटीक कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच कर रही है। जैसे ही हादसे की खबर आसपास के गांवों में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दो लोगों की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›