अल्मोड़ा

अल्मोड़ा (नैनी-हरड़ा) मार्ग पर मैक्स खाई में गिरने से मां-बेटी समेत इन 3 लोगों की की मौत

अल्मोड़ा के नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में मैक्स वाहन खाई में गिरने से वाहन चालक और मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। भैया दूज से लौटते वक्त हुआ यह भीषण हादसा।

अल्मोड़ा। जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मां और उसकी 15 साल की बेटी भी शामिल है, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंती गैड़ा और उनकी बेटी अंजली गैड़ा भैया दूज के पावन पर्व पर अपने मायके बेरीनाग गई थीं। बुधवार रात को दोनों मां-बेटी अपने घर हरड़ा वापस लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। वाहन चालक हयात सिंह गैड़ा इस गाड़ी को चला रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि वाहन में पहले सात-आठ लोग सवार थे, जो रास्ते में उतर चुके थे। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल तीन लोग ही बचे थे।
घटना की सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि सभी तीनों शवों को कब्जे में लेकर पनुवानौला राजकीय चिकित्सालय भेजा जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस अचानक हुए हादसे से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पहाड़ी रास्तों पर होने वाले इस तरह के सड़क हादसे लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते हैं। तेज रफ्तार और संकरे रास्तों पर नियंत्रण खोने से ऐसी अनहोनी अक्सर परिवारों को उजाड़ देती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने और यातायात नियमों की सख्त निगरानी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसीमती त्रासदियों से बचा जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी