Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे बंद, तीन जगहों पर फंसे यात्री; कई जिलों में अलर्ट जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के पास देर रात भारी बारिश के चलते हुए भू-धंसाव से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं, जिससे यमुनोत्री धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) की मशीनें मलबा हटाने के काम में जुटी हैं। इधर राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ के पास बंद हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी सोनप्रयाग के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास भनेरपानी में भी मलबा आने से यातायात ठप है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य दो आरोपी अभी फरार

तीनों जगहों पर यात्रा वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। यात्री मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस में बेटिकट सवारियां पकड़े जाने पर एजीएम वित्त निलंबित

अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में बारिश और बिजली चमकने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement