हरिद्वार
हरिद्वार: सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष राजू वधावन ने किया ऐलान
हरिद्वार। सुभाष घाट व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सुभाष घाट स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।
घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में धीरज अरोड़ा का चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजू मल्होत्रा, राम गोपाल बंसल और राम किशोर अग्रवाल को सौंपी गई। मंत्री पद पर पंकज अरोड़ा उर्फ लाली, संगठन मंत्री के रूप में जितेंद्र खन्ना और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शम्मी अरोड़ा को दी गई।
संरक्षक मंडल में रमेश चंद शर्मा, सरदार हर्ष वर्धन, वेद प्रकाश बत्रा, सचिन गौतम, सुधीर अरोड़ा, आशीष शर्मा और सुनीता शर्मा शामिल किए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में नरेश वेदी, सोनल गर्ग, नीतीश मल्होत्रा, मोनू शर्मा, राजीव खत्री, आकाश अरोड़ा, पंकज वशिष्ठ, दीपक, बाबू राम, नानक चंद अग्रवाल, नंद किशोर, संदीप अग्रवाल, मधुसूदन और मंगल वर्मा के नाम शामिल हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू वधावन, महामंत्री सुमित शर्मा और कोषाध्यक्ष गौरव बंसल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजू वधावन ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कॉरिडोर निर्माण के नाम पर व्यापारियों को परेशान किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज किया और सभी व्यापारियों से एकजुट होकर खड़े होने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती पर आभार जताते हुए कहा कि यह व्यापारियों के हित में उठाया गया कदम है।
महामंत्री सुमित शर्मा ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है। सरकार को इस विषय पर स्पष्ट नीति लानी चाहिए ताकि व्यापारी निश्चिंत होकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
