Report by : कालू वर्मा
Published at :
अल्मोड़ा के देघाट में ततैय्यों के हमले से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर घायल

धनौरी के अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा गिरने से 40वीं बटालियन PAC का जवान मलबे में दबा। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी।

रुड़की। क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज परिसर में सोमवार को एक भवन का बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। इस दुखद दुर्घटना में वहां ठहरी पीएसी (PAC) प्लाटून का एक जवान मलबे के नीचे बुरी तरह दब गया। हादसे के बाद तुरंत चलाए गए राहत और बचाव कार्य के बावजूद जवान को नहीं बचाया जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार, अमृत लॉ कॉलेज परिसर में 40वीं बटालियन पीएसी की एक प्लाटून रुकी हुई थी। सोमवार को अधिकांश जवान अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान भवन की इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। शौचालय में मौजूद कांस्टेबल मोहम्मद आदिल (35 वर्ष) मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आदिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर (नहटौर) के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और मलबे से जवान को बाहर निकाला। अत्यधिक गंभीर हालत में कांस्टेबल आदिल को इलाज के लिए तुरंत ऋषिकेश एम्स (AIIMS Rishikesh) भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बाद भी उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।
इस दुखद घटना से मृतक जवान के परिवार में मातम छा गया है। मोहम्मद आदिल अपने पीछे पत्नी जीनत और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जो बिजनौर में रहते हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज कर भवन गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर कॉलेज भवन की गुणवत्ता और स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›