उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और एक्टिविस्ट चारु तिवारी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके इलाज के लिए मदद की अपील। बैंक विवरण और पूरी जानकारी पढ़ें।
देहरादून। उत्तराखंड के जनसरोकारों, जनांदोलनों और जनपक्षधर पत्रकारिता की सशक्त आवाज माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार और एक्टिविस्ट चारु तिवारी इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले दो हफ्ते से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती चारु दा की एक सर्जरी हो चुकी है, और स्वास्थ्य में कुछ सुधार के बाद एक और जटिल सर्जरी की जानी है। उनके इस मुश्किल समय में उनके साथियों और शुभचिंतकों ने समाज से आगे आकर आर्थिक सहयोग की अपील की है।
पत्रकार प्रदीप सती और योगेश भट्ट द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई अपील में बताया गया है कि उत्तराखंड में जनसरोकारों से जुड़े हर मोर्चे पर चारु दा ने संसाधनों के घोर अभाव के बावजूद हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वे अपनी कलम और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ हमेशा अन्याय के खिलाफ और न्याय के पक्ष में खड़े रहे हैं। आज जब वे खुद जीवन के इस कठिन संघर्ष से गुजर रहे हैं, तो उनके परिवार पर भारी आर्थिक दबाव भी आ गया है।
राहत की बात यह है कि उत्तराखंड सरकार की ओर से भी ‘पत्रकार कल्याण कोष’ के माध्यम से उनके इलाज में सहयोग का भरोसा दिया गया है। इसके बावजूद, उनके उपचार के खर्च को देखते हुए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता महसूस की जा रही है। शुभचिंतकों ने समाज के सभी वर्गों, मित्रों और पाठकों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार यथासंभव आर्थिक सहयोग करें।
यदि कोई आर्थिक मदद करने में असमर्थ है, तो इस अपील और संदेश को अधिक से अधिक शेयर करने का आग्रह किया गया है ताकि यह जानकारी ऐसे लोगों तक पहुंच सके जो मदद करने में सक्षम हैं। सभी को पूरी उम्मीद है कि चारु दा इस गंभीर दौर से पूरी ताकत के साथ उबरकर जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से हम सबके बीच लौटेंगे।
सहयोग के लिए बैंक विवरण:
• खाता धारक का नाम (Name): Kiran Tiwari
• बैंक का नाम (Bank Name): Central Bank Of India
• शाखा (Branch): Akshardham, Delhi
• खाता संख्या (Acc No): 3534618666
• आईएफएससी कोड (IFSC Code): CBIN0284544