Report by : CWN Desk
Published at :
Screenshot 2026 10 16 13 29 17 83 e5d3893ac03954c6bb675ef2555b879b 20261016 080043

की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी साहू का पारिवारिक विवाद गहरा गया है। पति ने मंत्री पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया।

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी साहू के बीच का पारिवारिक विवाद खुलकर सामने आ गया। मंत्री की ओर से अपने पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
विवाद बढ़ने के बाद गिरधारी साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने वायरल हो रहे ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) तकनीक की मदद से तैयार किया गया फर्जी बताया है। साहू ने अपनी पत्नी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
गिरधारी साहू ने वीडियो के माध्यम से मंत्री रेखा आर्य पर करीब 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के बड़े आरोप जड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार को तोड़ने के लिए सोची-समझी साजिश रची जा रही है। हालांकि, साहू की ओर से लगाए गए इन तमाम भ्रष्टाचार और संपत्ति से जुड़े आरोपों की अभी तक किसी भी स्वतंत्र एजेंसी या पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन इस मामले की कानूनी गहराई से जांच में जुट गया है। मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर देहरादून की कैंट कोतवाली में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। विवादित ऑडियो की सच्चाई और प्रामाणिकता की जांच के लिए उसे फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›