उत्तराखण्ड

गैरसैंण में सीएम धामी की हुंकार, विपक्ष पर साधा निशाना, अनुपूरक बजट पास

IMG 20261027 WA0001

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र समापन के बाद प्रेस वार्ता की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के समापन के बाद एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में गैरसैंण में दो सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास और जनभावनाओं के सम्मान के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि सदन लोकतंत्र का मंदिर है और विपक्ष को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। हंगामा करके सदन की कार्यवाही बाधित करने से जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा प्रभावित होती है, जो जनहित में बिल्कुल सही नहीं है।
धामी ने राज्य आंदोलनकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई राजनीतिक टिप्पणियों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों का सम्मान सभी को करना चाहिए। रामपुर तिराहा कांड जैसी घटनाओं को राज्यवासी कभी नहीं भूल सकते, इसलिए राजनीतिक दलों को भाषा की शालीनता बनाए रखनी चाहिए।
सत्र के दौरान राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित कराया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बजट बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों को मजबूत करेगा। सरकार पारदर्शी सुशासन, समान नागरिक संहिता और सख्त भू-कानून के संकल्पों के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी