Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जागेश्वर विधानसभा: नैनी-नैलपड़ सड़क का आखिरी सर्वे पूरा, ग्रामीणों में खुशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के जागेश्वर विधानसभा में नैनी से नैलपड 1.5 किमी सड़क का सर्वे पूरा हो गया है। जानिए डीपीआर और सड़क निर्माण से जुड़ी पूरी खबर।

अल्मोड़ा। जिले की जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत नैनी से नैलपड के लिए 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क का सर्वे गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। वर्ष 2016 के बाद से इस मार्ग के लिए लगातार प्रयास और सर्वे किए जा रहे थे। लोक निर्माण विभाग से अंतिम सहमति मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।


सड़क निर्माण को लेकर देहरादून से पहुंची विशेष टीम ने सुबह 10 बजे से सर्वे का काम शुरू किया। हालांकि पूर्व में यह मार्ग करीब 3 किलोमीटर प्रस्तावित था, लेकिन ग्रामीणों के खेतों के कटान में आने के कारण इसे 1.5 किलोमीटर नैपलड़ ब्यापाट तक ही सीमित रखा गया है। ग्रामीणों की आपसी सहमति के बाद अब इस क्षेत्र में निर्माण का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: एसी सुधारते समय करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत


सर्वे टीम के अनुसार यह मार्ग नैनी बैंड से शुरू होकर मोहन राम के घर और पाठक जी के घर के नीचे से सली गधेरा होते हुए ब्यापाट तक बनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे तक चले इस सर्वे के दौरान ग्राम प्रधान जगदीश बोरा, पूर्व प्रधान मोहन सिंह खनी और सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सूबेदार जगत सिंह खनी और कृष्ण सिंह खनी ने बताया कि दशक पुरानी इस मांग के पूरे होने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बताया कि 2016 और 2021 में हुए सर्वे के दौरान कई बार विरोध की स्थितियां बनी थीं। हालांकि, पिछले महीने हुए सर्वे के आधार पर गुरुवार को सभी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम रूप दिया गया। सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान शेर सिंह, मोहन सिंह, लच्छी राम, देवीलाल वर्मा, सुरेश भट्ट, रवि खनी, मोहन खनी, भगवान् सिंह, राम सिंह नैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। जबकि सर्वेयर, नितिन सिंह निगवाल, अमन बिष्ट, हेम शाह आदि मौजूद रहे। 

Select Language

Advertisement