Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चम्पावत में गायब हुई किशोरी निकली गर्भवती, नाबालिग आरोपी भेजा बाल सुधार गृह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत में 4 अक्तूबर को गायब किशोरी के गर्भवती होने की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई। पुलिस ने 16 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज किया।

चम्पावत। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीते 4 अक्तूबर को गायब हुई एक किशोरी की मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चम्पावत क्षेत्र के एक मोहल्ले से अचानक गायब हुई किशोरी के संबंध में परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद नियम के अनुसार किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
कोतवाल दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और एक 16 वर्षीय किशोर को नामजद किया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे हरिद्वार स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित किशोरी को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement