Report by : CWN Desk
Published at :
Screenshot 2026 11 08 01 24 38 81 7ecc343528d84aae1423bfb8eca3bd44

उत्तराखंड में 23 साल पुराना जेनी प्रकरण फिर गरमाया। पीड़िता ने हरक सिंह रावत पर रेप के संगीन आरोप लगाते हुए हरक सिंह रावत पर 23 साल बाद फिर उछला मामला

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में 23 साल पुराना चर्चित ‘जेनी प्रकरण’ एक बार फिर संगीन मोड पर आ गया है। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीड़िता जेनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वर्ष 2003 में अपने साथ हुए कथित दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और फर्जी तरीके से पागलखाने भेजने के दावे कर हड़कंप मचा दिया है।
पीड़िता का कहना है कि 2003 में जब वह महज 16 साल की थीं, तब उनके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर उन्हें टॉर्चर कर मानसिक अस्पताल में डाल दिया गया और तत्कालीन सीबीआई जांच में उनके बेटे का डीएनए (DNA) सैंपल तक नहीं लिया गया। जेनी ने अब पुलिस महानिदेशक (DGP) से शिकायत कर मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच और अपने बेटे को पिता का नाम दिलाने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की है।
दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। हरक सिंह का तर्क है कि 2003 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान सीबीआई ने इस मामले की गहन जांच कर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी और अदालत से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।
हरक सिंह रावत का यह भी दावा है कि बीजेपी सरकार अंकिता भंडारी प्रकरण में घिरने के बाद जनता का ध्यान भटकाने के लिए 23 साल पुराने इस मामले को हवा दे रही है। फिलहाल पीड़िता द्वारा नए सिरे से जांच और डीएनए टेस्ट की मांग उठाने के बाद प्रदेश की सियासत में भारी हड़कंप मच गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›