Report by : CWN Desk
Published at :
रामगढ़ होटल में संदिग्ध हालात में कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हल्द्वानी। मल्ला काठगोदाम चौकी में तैनात एक एएसआई की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव चौकी परिसर स्थित क्वार्टर से बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के अस्गोली निवासी 56 वर्षीय धाम सिंह बिष्ट के रूप में हुई। वह वर्तमान में काठगोदाम चौकी में एएसआई पद पर तैनात थे। रविवार शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद वे चौकी के क्वार्टर में आराम करने चले गए। देर रात जब स्टाफ ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो धाम सिंह कमरे के अंदर जमीन पर पड़े मिले। तुरंत उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई होगी, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
धाम सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका परिवार वर्तमान में मुखानी क्षेत्र में रहता है। साथियों के अनुसार, वह ड्यूटी के बाद अक्सर चौकी स्थित कमरे में ही विश्राम किया करते थे। अचानक हुई इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अधिकारी व सहयोगी उनके पारिवारिक जनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›