Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल कालाढूंगी रोड पर कार दुर्घटना, 2 की मौत, 5 घायल

हल्द्वानी। मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि नैनीताल कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें दो व्यक्तियों की घटना स्थल मृत्यु हो गई है, जिला पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना है व SDRF की आवश्यकता होने पर बुलाया जाएगा।
उक्त घटना का संज्ञान  सेनानायक SDRF, श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा लिया गया और आदेशित किया कि चूंकि यह वाहन दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की है तो दुर्घटना में SDRF की  आवश्यकता अवश्य होगी। तो बिना किसी विलम्ब के SDRF की रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना किया जाए।
उक्त आदेश के अनुपालन में SDRF की रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के उप- निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में  तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई और दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कर से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में सात लोग सवार थे ,जो एक ही परिवार से है और गोरखपुर, उत्तरप्रदेश से नैनीताल आये हुए थे।

नैनीताल कालाढूंगी रोड पर कार दुर्घटना, 2 की मौत, 5 घायल

घायलों का विवरण
1)आकाश ,आयु 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
2) प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथराज श्रीवास्तव, आयु 52 वर्ष निवासी उपरोक्त
3) अरुणा श्रीवास्तव, पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त
4) शालू श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त
5) मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव, आयु ढाई वर्ष, निवासी उपरोक्त
मृतकों के विवरण
1) राहुल श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 27 वर्ष, निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
2) राजीव श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›