Connect with us

हल्द्वानी

सीसीटीवी फुटेज ने हत्यारे को पहुंचाया जेल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शराब के नशे में महिला को छेड़ रहा था, पति ने मारी थी रॉड
हल्द्वानी
। लालडांठ के पास खाली प्लाट में मिले युवक की हत्या का खुलासा हो गया। खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ और हत्यारा सलाखों के पीछे पहुंच गया।
पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी को खाली प्लाट पर शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसे मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। आसपास सीसीटीवी फुटेज छानने पर एक व्यक्ति मृतक के सिर में रॉड मारते दिखा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दिनेश मौर्या निवासी सीबीगंज, बरेली, (उत्तर प्रदेश) व हाल प्रतापपुरम कालोनी, लालडांठ को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि मृतक नशे में धुत होकर उसके घर में घुस गया। उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। गुस्से में उसने लोहे की रॉड मार दी। इसके बाद उसे पिटता हुए बाहर प्लाट तक गया। उसकी मौत हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement