Report by : Paras Bisht
Published at :
बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 और 12 में भारी फोर्स की तैनाती
हल्द्वानी। अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रसाशन की जेसीबी गुरुवार को फिर गरज गई। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बीते दिनों लाइन नंबर 8 में मस्जिद के ठीक सामने हुए अवैध निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अभद्रता हुई थी। पुलिस ने सरकारी कार्यों में बाधा डाली, उसके बाद पुलिस के 200 अज्ञात और पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाया जा रहा है।
