CWN Desk

उत्तराखंड में तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि से उधम सिंह नगर में धान की फसल तबाह हो गई है। हरिद्वार में दर्जनों गाड़ियों के शीशे टूटे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

हल्द्वानी। उत्तराखंड में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के साथ भीषण ओलावृष्टि हुई। इस प्राकृतिक आपदा के चलते जहां एक तरफ पकी हुई धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, वहीं अचानक हुई इस ओलावृष्टि के बाद पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है।

FB IMG 1791548193448


सबसे बुरा असर हरिद्वार जिले में देखने को मिला, जहां आसमान से गिरे बड़े-बड़े ओलों के कारण हड़कंप मच गया। खुले में खड़ी दर्जनों गाड़ियों के पिछले और अगले शीशे टूट गए। ओलावृष्टि से अचानक हुए नुकसान के कारण कार सर्विस सेंटरों और ऑटो एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्पेयर पार्ट्स की किल्लत और बीमा प्रक्रिया में हो रही देरी के चलते कई वाहन स्वामियों को जेब से नकद खर्च कर गाड़ियां ठीक करानी पड़ रही हैं।

FB IMG 1791548182754


उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और बाजपुर के ग्राम खमरिया समेत आसपास के इलाकों में आफत की बारिश हुई। किसानों की महीनों की कड़ी मेहनत से तैयार पकी धान की फसलें खेतों में बिछ गईं और पानी में डूब गईं। बार-बार मौसम की मार झेल रहे स्थानीय किसानों का कहना है कि कभी सूखा तो कभी बाढ़ और ओलावृष्टि से उनकी कमर टूट चुकी है। किसानों ने प्रशासनिक फाइलों और दफ्तरों के चक्कर काटने के बजाय सरकार से तुरंत धरातल पर राहत राशि देने की मांग की है।
अचानक आई इस ओलावृष्टि से स्थानीय व्यापारियों, वाहन स्वामियों और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से काफी नुकसान पहुंचा है।

FB IMG 1791548088093

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए।

FB IMG 1791548178167


मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी इलाकों में अभी कुछ समय और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। अचानक बढ़ी इस ठिठुरन और कुदरत की मार से फिलहाल जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

Screenshot 20261009 174912 Facebook
Screenshot 20261009 174705 Facebook
Screenshot 20261009 174725 Facebook
Screenshot 20261009 174912 Facebook