Report by : CWN Desk
Published at :
किशोरावस्था के अलावा कई जानकारियो से रूबरू हुए छात्राएं

जीआईसी धानाचूली आयोजित हुआ विकास खण्ड स्तरीय किशोरवय सेमीनार

अलग अलग विभागों से आये अधिकारियों ने दी जानकारियां

धानाचूली(नैनीताल)। विकास खण्ड धारी के जीआईसी धानाचूली में एक दिवसीय किशोरवय सेमिनार का आयोजन किया । जिसमें अलग -अलग विद्यालयो से आई छात्राओ के कई जानकारी दी गयी।
जीआईसी धानाचूली में आयोजित सेमिनार में कार्यक्रम में माँ सरस्वती के चित्र के समुख दीप प्रवज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। ततपश्चात धानाचूली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

किशोरावस्था के अलावा कई जानकारियो से रूबरू हुए छात्राएं

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी ने छात्राओं को यातायात, बिना हेलमेट, साइबर क्राइम, ऑनलाइन पैसे का लालच, अपने साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न बिना डरे माता पिता बताना व पुलिस के 112 में कॉल करने, किसी भी घटना की जानकारी शेयर करना, सोशल मीडिया पर अपना नम्बर नही डालना आदि सहित कई जानकारियो से रूबरू कराया। वही सेमिनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी की डॉ. निधि सिंह ने बच्चों को किशोरावस्था में शारीरिक परिवर्तन के साथ कई बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी। वही डाइट भीमताल की प्रवक्ता डॉ. आरती जैन ने भी कई तरह की जानकारियां बालिकाओं के साथ शेयर की और उनसे सवाल जवाब किया। इस दौरान अन्य स्कूलों से आए हुए प्रवक्ताओं ने भी बालिकाओं को कई जानकारियां दी।
खण्ड स्तरीय सेमिनार में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गिरी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी, ममता प्रकाश, रेखा जोशी ,डॉ. निधि सिंह, दीपा बिष्ट , निखिल डॉ. आरती जैन, त्रिलोक गोस्वामी, भूवन भट्ट , प्रेम सिंह सहित कई बच्चे और शिक्षक और शिक्षकाए मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›