Connect with us

हल्द्वानी

जेल में बंदी ने कर दी कर दी ऐसी डिमांड हो गई जेल कर्मी से हाथापाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी जेल का मामला, 307 के मामले में अंडर ट्रायल पर है बंदी
हल्द्वानी
। जेल में एक बंदी ने खाने में पूड़ी और सब्जी की डिमांड कर दी। जेल सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी को उसकी पसंद का खाना देने से मना कर दिया। बंदी भड़क गया और सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी के ऊपर हाथ उठा दिया। बंदी भी तैश में आ गया और जेल के सुरक्षा कर्मचारी के ऊपर हाथ उठा दिया। दोनों में हाथापाई हो गई।
शोरगुल होने पर जेल के अन्य सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे। दोनों का बीच-बचाव किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट जो की 307 के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा है। उसके द्वारा जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की गई, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है, ऐसे में उसने जेल के सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की, जिस पर मजबूरन जेल के सुरक्षाकर्मी को बंदगी ऊपर हाथ छोड़ना पड़ा, फिलहाल मामले को पूरी तरह से शांत करा दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement