Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून में कोरोना और डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी, 7 नए कोरोना मरीज और 4 डेंगू संक्रमित मिले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में कोरोना और डेंगू के मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सात नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि चार मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज हाल ही में विभिन्न स्थानों से लौटे थे। इनमें ऋषिकेश और सहसपुर से तीन-तीन तथा रायपुर से एक मरीज शामिल है। सभी की हालत सामान्य बताई गई है और उन्हें आइसोलेशन के नियमों की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी से देखें मां गंगा जी की लाइव आरती...वीडियो और फोटो

डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक कोरोना के कुल 30 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 17 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं डेंगू के कुल मामलों की संख्या 84 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल में चार नए डेंगू संक्रमित मरीज भर्ती कराए गए हैं।

इस बीच, दून अस्पताल में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. कुमारजी कौल ने बताया कि बिंदाल पुल निवासी 23 वर्षीय युवक ने फ्लू ओपीडी में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आवश्यक दवाइयों के साथ आइसोलेशन के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बीडीसी में आला अधिकारियों के न पहुंचने से जनप्रतिनिधि हुए नाराज

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल और डेंगू की रोकथाम के उपायों का पालन करें। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है और डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement