Report by : CWN Desk
Published at :
कर्नाटक के मैसूर में प्राइवेट बस और कार के बीच टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार में सवार लोगों में से एक व्यक्ति ही बचा। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 2-2लाख रुपए के मुआवजे का किया एलान किया है। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना मैसूर के पास तनरसिंहपुरा की है। मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लतकर ने बताया कि तिरुमकूडलु-नरसीपुर के पास एक निजी बस और एक कार के बीच टक्कर हुई है।