Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

सच्चेमन से पूजा करने वाले भक्तों की करते हैं भगवान शिव मनोकामना पूर्ण:- विशाल शर्मा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- शनिवार को शिवरात्रि के अवसर पर ज्वालापुर स्थित श्री प्राचीन मनोकामना शिव मंदिर में शिवभक्तों के सहयोग खीर का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर के संस्थापक जगदीश लाल शर्मा ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर में शिवभक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया है। मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा हुआ था। जलाभिषेक कर भक्तों ने भगवान शिव से मनोकामनाएं मांगी हैं। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रभारी विशाल शर्मा ने कहा कि जो भी भक्त भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करता है, भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश पावा, अनिल भारती, पवन चौधरी, आकाश शर्मा, गजेंद्र चौधरी, नर सिंह ठाकुर, सुदामा गुप्ता, मनोज कुमार, विकासपुरी, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाले की जांच पूरी — दो IAS और एक PCS अधिकारी समेत 11 पर कार्रवाई की संस्तुति, करोड़ों का नुकसान उजागर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement