Report by : gulabsingh
Published at :
प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों में इसलिए कर दी तालाबंदी

सीएम को ज्ञापन भेजा, दी आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी।
मनरेगा योजना, केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों में तालाबंदी की। प्रधानों ने चेतावनी दी कि अब भी उनकी मांगें नहीं मानीं गईं तो प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों में केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त का पैसा समय से नहीं आ रहा है। जिससे मनरेगा के कार्य अधूरे हैं। नाराज प्रधानों ने बुधवार को ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की। भीमताल ब्लॉक के प्रधानों ने कहा कि सरकार और शासन.प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से उक्त समस्याओं को दूर कर प्रधानों की मांगों को पूरा करने को कहा। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष हेमा आर्या, राधा कुल्याल, जया बोहरा, लीलावती पलड़िया, दिनेश आर्य, लक्ष्मण सिंह गंगोला, प्रेम मेहरा, विपिन जंतवाल, पूरन भट्ट, रेनू मेहरा, पूरन लाल आदि मौजूद रहे। ओखलकांडा ब्लॉक में भी प्रधान संगठन ने नाराजगी जाहिर करते हुए तालाबंदी की।
कोटाबाग विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी प्रधानों ने प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी के नेतृत्व में तालाबंदी की। इस दौरान मदन बजवाल, दीपचंद्र तिवारी, विनोद चंद्र बुधलाकोटी, रमेश राम, कृपाल नेगी, गिरीश चंद्र, मदन बधानी, चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी, अनिल चन्याल आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›