Connect with us

नई दिल्ली

यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे पहलवान आज शाम 6 बजे हरिद्वार गंगा में बहा देंगे मेडल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे पहलवान गंगा दशहरा पर अपने मैडल हरिद्वार गंगा में बहा देंगे। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि अपने जीते हुए सभी मेडल को गंगा नदी में बहा देंगे।
पहलवानों ने कहा, ‘हम अपने मेडल म गलवार शाम 6 बजे हरिद्वार में गंगा नदी में बहा देंगे। गंगा मां हैं, जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था।’ 29 मई को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को वहां से हटाया गया। करीब 109 पहलवानों व उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उन्हें अलग-अलग थानों में रखा और देर शाम सभी को छोड़ दिया। इसके अलावा सभी को हिदायत दी गई कि वे दोबारा जंतर-मंतर पर धरना नहीं देंगे। गौरतलब है कि सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और पहलवान उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement