Connect with us

नई दिल्ली

वैष्णो देवी जा रही बस गिरी, 10 की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाइवे पर हुई दुर्घटना, बस गहरी खाई में गिरी

जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाइवे में यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। घटना में 10 यात्रियों की मौत हो गई। बस अमृतसर से यात्रियों को लेकर कटरा की ओर निकली थी। यात्री वैष्णव देवी में दर्शन करने जा रे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाइवे पर दुर्घटना हुई। जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलकित आर्य का होगा नार्को टेस्ट

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश है, उनसे पूछाछ की जा रही है। बस सफेद और गुलाबी रंग की थी और उस पर प्रिंस ट्रैवल्स लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य सचिव को जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और अन्य स्टाफ की नियुक्ति करने व कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement