Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में वीकेंड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, जानें डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी। पुलिस ने निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन को देखते हुए डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिसके तहत पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान शहर की छह सड़कें जीरो जोन रहेंगी और लगभग सड़कों से यातायात को डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन 22 जनवरी को सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक लागू रहेगा।


पोलिंग पार्टियों के निजी वाहन महिला डिग्री कॉलेज, खालसा नेशनल गर्ल्स स्कूल, गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज और परख इमेजिंग सेंटर पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनों को शहर के बाहर से गुजारा जाएगा। जबकि रोडवेज, सिटी व अन्य बसें नरीमन तिराहा से गौलापार, तीनपानी से मंडी तिराहा होकर रोडवेज तक आ सकेंगी। कालाढूंगी की ओर जाने वाली बसों को हाइडिल तिराहा से लालडांठ की ओर भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली बसें वनभूलपुरा गौला पुल होते से नारीमन तिराहा की ओर भेजी जाएंगी।
वहीं नैनीताल के प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि निजी स्कूलों की बसें निकाय चुनाव में लगी होने की वजह से हल्द्वानी के निजी स्कूलों में बुधवार को अवकाश किया गया है। जबकि, उत्तराखंड में निकाय चुनाव के मतदान वाले दिन 23 जनवरी को सभी दुकानें, फैक्ट्रियां और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मंगलवार को सचिव श्रम पंकज पाण्डेय की ओर से सवेतन बंदी दिवस के आदेश जारी किए गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›