Report by : Paras Bisht
Published at :
बेरोजगारों ने आखिर क्यों लगाई न्याय देवता के दरबार में अर्जी

हल्द्वानी। ‘उत्तराखंड युवा एकता मंच’ के सैकड़ों बेरोजगार मंगलवार को न्याय के देवता ‘गोल्ज्यू देवता’ के दरबार में अर्जी लगाने पहुंचे। युवाओं ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक के मामले में सीबीआई जांच कराने और जल्द सख्त नकलविरोधी कानून लाने की मांग की है।
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में एकत्र होकर अपने मकसद के साथ ‘उत्तराखंड युवा एकता मंच’ के सैकड़ों बेरोजगार युवा पैदल ही घोड़ाखाल में गोल्ज्यू महाराज के पास अर्जी लगाने के लिए निकल पड़े।
मंच के संयोजक पीयूष जोशी ने बताया कि राज्य में महिलाओं पर हो रहा अन्याय आज चरम पर है । उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया है कि जब सिस्टम में उनकी सुनी नहीं जा रही है, तभी वो आज न्याय के देवता “गोल्ज्यू दरबार” में अर्जी लगाने पहुंचे हैं। मंच के सदस्यों ने मांग की स्थानीय युवाओं को रोजगार देना एक बड़ा मुद्दा था, लेकिन सरकार पूर्वर्ती उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी 70% युवाओं को रोजगार देने की बात तो दूर, आज प्राइवेट कंपनियों में चाहे सेंचुरी हो या दूसरी कंपनियां 8000 रुपयों में 8 से 10 घंटे खड़ा रखकर नौकरी कराई जाती है। युवाओ ने मांग की है कि उनके शोषण और अन्याय पर सरकार को रोक लगाते हुए सशक्त श्रम कानून बनाना चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›