Connect with us

नई दिल्ली

महिला ने घर के अंदर ही कर दिया पति का अंतिम संस्कार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्लास्टिक और कपड़ों से जलाया शव, माता-पिता से अलग रहते हैं दो बेटे
एक मानसिक अस्वस्थ महिला ने पति का अंतिम संस्कार घर पर ही कर डाला। दो बेटे होने के बावजूद दंपती अकेले रहते थे। पति की मौत होने के बाद महिला ने पति का शव प्लास्टिक और कपड़े के टुकड़ों के साथ जला डाला। मामला आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पाथिकोंडा गांव का है।
63 वर्षीय हरि कृष्ण प्रसाद साल 2016 से ही पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे। खराब स्वास्थ्य के कारण 29 मई को उनका निधन हो गया था। पति के निधन के बाद पत्नी ललितम्मा ने सोमवार को उनके शव को कुछ बेकार प्लास्टिक और कपड़े के टुकड़ों के साथ जला दिया। महिला खुद भी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। कुरनूल के पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि पीड़ित महिला के दो बेटे हैं। दोनों बेटे अच्छी जगह काम करते है। संपत्ति के विवाद में बेटों ने माता-पिता को छोड़ दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement