नई दिल्ली

बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026: सीएम योगी देश के नंबर-1 तो पुष्कर सिंह धामी नंबर-2

IMG 2e8d226c b290 4fc1 b95c c949f46ca63f

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे 2026 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 897 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। जानिए रैंकिंग और मूल्यांकन के 10 मानक।

देहरादून। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस व्यापक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री योगी को 1000 अंकों के पैमाने पर सर्वाधिक 897 अंक प्राप्त हुए। सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इस राष्ट्रीय सर्वे में देश के कुल 15 मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया था। इनमें से शीर्ष 10 मुख्यमंत्रियों को ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर’ की श्रेणी में रखा गया है, जबकि 11वें से 15वें स्थान तक के मुख्यमंत्रियों को ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ श्रेणी में शामिल किया गया है। यह आकलन मुख्यमंत्रियों के प्रशासनिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और जनस्वीकार्यता पर आधारित है।
तीन से चार महीने तक चले इस सर्वे को पारदर्शी बनाने के लिए तीन मुख्य चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में मीडिया और सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण किया गया, दूसरे चरण में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की राय ली गई और तीसरे चरण में आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन को परखने के लिए सुशासन, कानून-व्यवस्था, लोकप्रियता, कार्यक्षमता और दूरदर्शिता जैसे 10 प्रमुख मानकों का निर्धारण किया गया था। इस सर्वे के परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top