Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी में सनसनीखेज वारदात: भतीजे ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की चाचा की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में दर्दनाक वारदात। बरी गांव में मामूली कहासुनी पर भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा के हाथ और गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर रवाना।

उत्तरकाशी। जनपद से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीमांत मोरी विकासखंड के फतेपर्वत क्षेत्र में रिश्ते के भतीजे ने अपने ही चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना बरी गांव के दांताधार तोक में सोमवार सुबह करीब 11 बजे घटी। इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरी गांव निवासी करमचंद उर्फ गांधी और उनके रिश्ते के भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे सुमन चंद्र ने आपा खो दिया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने चाचा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने पहले चाचा के हाथ काटे और फिर गर्दन पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोरी थाने से थानाध्यक्ष दीपक रावत की अगुवाई में पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है, लेकिन उनके बहिष्कार के कारण नियमित पुलिस को भेजा गया है। घटनास्थल मोरी तहसील मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर सुदूर क्षेत्र में स्थित है।
उत्तरकाशी का यह फतेपर्वत क्षेत्र काफी दुर्गम है और यहां दूरसंचार की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने और आरोपी की तलाश में जुटी है। स्थानीय प्रशासन ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस जघन्य अपराध ने पूरे सीमांत क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement