Report by : CWN Desk
Published at :
ढालवाला शिवपुरी रेलवे टनल में भूकंप ! अफरा-तफरी मची, राहत-बचाव में जुटी टीमें

एसडीआरएफ ने भूकंप आने पर राहत बचाव का किया मॉक ड्रिल
देहरादून।
एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा शिवपुरी के पास रेलवे टनल में कार्यरत मैक्स कंपनी के अधिकारी ,कर्मचारी एवं मजदूरों को आपदा से बचाव संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया साथ ही साथ भूकंप से संबंधित मॉक ड्रिल की गई, मॉक ड्रिल के अंतर्गत टीम को सूचना मिली कि शिवपुरी के पास रेलवे टनल में अचानक भूकंप आने के कारण मैक्स कंपनी के कुछ कर्मचारी और मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हैं।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू हेतु मय उपकरण इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवान के हमराह घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर मैक्स कंपनी के मैनेजर द्वारा बताया गया की टनल के अंदर हमारे कुछ मजदूर और कर्मचारी फंसे हुए हैं टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टनल के अंदर फंसे हुए मजदूर और कर्मचारियों तक पहुंच बनाई गई और तीन अत्यधिक गंभीर घायल एवं एक घायल मजदूर को सुरक्षित टनल से बाहर लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल हेतु भेजा गया, बाद समाप्त मॉक ड्रिल के टीम द्वारा कंपनी के सभी कर्मचारियों व मजदूरों को भविष्य में जागरूक रहने के लिए बताया गया ।

एसडीआरएफ टीम में इंस्पेक्टर श्री कविंद्र सजवान ,एस आई मनोज रावत ,हेड कांस्टेबल दरमान सिंह, अर्जुन सिंह ,ओम प्रकाश ,किशोर कुमार ,कॉन्स्टेबल  मातबर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार ,रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ,विनोद कुमार, सुमित नेगी ,दीपक जोशी व दीपक रावत मौजूद थे। वहीं कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर विपिन हटवाल जी द्वारा एसडीआरएफ टीम कार्यशैली की प्रशंसा की गई। मैक्स कंपनी की ओर से डी जी एम अखिलेश तिवारी, सीनियर मैनेजर अनिल शर्मा, सीनियर इंजीनियर आशीष शर्मा वअन्य अधिकारी कर्मचारी को वर्कर मौजूद रहे।

ढालवाला शिवपुरी रेलवे टनल में भूकंप ! अफरा-तफरी मची, राहत-बचाव में जुटी टीमें
ढालवाला शिवपुरी रेलवे टनल में भूकंप ! अफरा-तफरी मची, राहत-बचाव में जुटी टीमें
ढालवाला शिवपुरी रेलवे टनल में भूकंप ! अफरा-तफरी मची, राहत-बचाव में जुटी टीमें
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›