Report by : CWN Desk

1 नवंबर 2026 से CNAP सुविधा के तहत 4G और उससे नए नेटवर्क पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल में सिम के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाई देगा। इसका उद्देश्य कॉल की पहचान आसान बनाना और स्पैम कॉल पर अंकुश लगाने में मदद करना है।

Published at :
file 00000000faf88208b872a1217562e5a9

नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आने पर अब सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा। दूरसंचार विभाग (DoT) के निर्देशों के अनुसार, 1 नवंबर 2026 से देशभर में Calling Name Presentation (CNAP) सुविधा लागू की जाएगी। इसके तहत मोबाइल नेटवर्क पर आने वाली कॉल के दौरान टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाया जाएगा।

Truecaller के बिना भी पहचान सकेंगे कॉल करने वाले का नाम

CNAP सुविधा का उद्देश्य अनजान कॉल की पहचान आसान बनाना और स्पैम कॉल से निपटने में मदद करना है। फिलहाल मोबाइल पर किसी ऐसे नंबर से कॉल आने पर, जो फोन में सेव नहीं है, आमतौर पर केवल नंबर दिखाई देता है। नई व्यवस्था में सिम लेते समय टेलीकॉम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज ग्राहक का नाम भी स्क्रीन पर दिख सकेगा।

शुरुआत में 4G और उससे आगे के नेटवर्क पर सुविधा

शुरुआती चरण में CNAP सुविधा 4G और इससे नई तकनीक वाले मोबाइल नेटवर्क पर लागू होगी। 2G, 3G और लैंडलाइन नेटवर्क पर इसे लागू करने के बारे में अलग से विचार किया जाएगा। फोन में पहले से सेव नंबर का नाम कॉन्टैक्ट लिस्ट के अनुसार दिखाई देगा। अंतरराष्ट्रीय कॉल पर ‘International Call’ लिखा आ सकता है।

क्या फर्जी कॉल पर भी लगेगी रोक?

CNAP से कॉल करने वाले की पहचान समझने में मदद मिलेगी, लेकिन केवल नाम दिखाई देने से कॉल के असली या सुरक्षित होने की गारंटी नहीं होगी। इसलिए अनजान कॉल पर बैंकिंग जानकारी, OTP या अन्य निजी विवरण साझा करने से बचना जरूरी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›