Connect with us

नैनीताल

माँ नंदा देवी महोत्सव भवाली: 16 और 23 सितंबर को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें नया रूट प्लान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

माँ नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर भवाली में 16 और 23 सितंबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। नैनीताल, अल्मोड़ा और कैंची धाम जाने वाले यात्री नया रूट प्लान देखकर ही निकलें

नैनीताल। भवाली नगर क्षेत्र में माँ नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत 16 सितंबर को कदली वृक्ष स्थापना और 23 सितंबर को डोला विसर्जन सह भव्य झांकी का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों तिथियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान प्रभावी किया है। मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी और यात्री वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जबकि आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।
रामगढ़ और घोड़ाखाल की ओर से आकर नैनीताल या मैदानी जनपदों की ओर जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार श्यामखेत से डायवर्ट कर घोड़ाखाल मंदिर और घोड़ाखाल तिराहा होते हुए नैनी बैंड प्रथम से भेजा जाएगा। वहीं खैरना व कैंची धाम की ओर से आने वाले वाहनों को शिप्रा पुल से सैनेटोरियम बाईपास मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। इसके अलावा मुक्तेश्वर व भीमताल की ओर जाने वाले वाहनों को यातायात स्थिति के अनुसार नैनी बैंड द्वितीय व प्रथम से संचालित किया जाएगा।
ज्योलीकोट और नैनीताल की तरफ से अल्मोड़ा या रानीखेत जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड द्वितीय से सैनेटोरियम बाईपास होते हुए शिप्रा पुल की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, रानीखेत व कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नैनी बैंड प्रथम से सैनेटोरियम बाईपास मार्ग होते हुए भेजा जाएगा। स्थानीय व अधिकृत वाहनों को ही नियंत्रित तरीके से बाजार क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलेगी।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपने वाहन केवल नगरपालिका मैदान और रोडवेज पार्किंग में ही पार्क करने की अपील की है। मुख्य बाजार व आयोजन स्थल के समीप सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था रहेगी। नियम उल्लंघन रोकने और यातायात सुचारु रखने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement